{"_id":"6a9da6a27d2d9c5f190292f4","slug":"arrangement-of-50000-liters-of-water-for-30000-children-una-news-c-93-1-una1025-205002-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 30 हजार बच्चों के लिए 50 हजार लीटर पानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 30 हजार बच्चों के लिए 50 हजार लीटर पानी की व्यवस्था
Mon, 07 Sep 2026 11:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा वॉकाथान में करीब 30 हजार बच्चों के शामिल होने की उम्मीद है। बच्चों के लिए प्रशासन ने 50 हजार लीटर पानी और 60 हजार बिस्कुट के पैकेट की व्यवस्था की है।
इसके अलावा चॉकलेट और केले भी वितरित किए जाएंगे। पहले 7 सितंबर को प्रस्तावित वॉकाथान अब 10 सितंबर को होगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल इंदिरा स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए स्कूलों की बसों की व्यवस्था की गई है। सभी उपमंडलों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
उद्योग विभाग संभालेगा पानी-रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था
बच्चों के लिए पानी और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था का जिम्मा उद्योग विभाग को सौंपा गया है। भीड़ को देखते हुए वितरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था के साथ मोबाइल शौचालय भी लगाए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार माता श्री चिंतपूर्णी से करीब 18 मोबाइल शौचालय इंदिरा स्टेडियम में लाए जाएंगे। स्कूली बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस ले जाने की जिम्मेदारी स्कूलों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एंटी चिट्टा अभियान के तहत आयोजित होने वाली वॉकाथान में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है। -इशांत जसवाल, एडीसी ऊना