फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

संतोषगढ़ नप पर कांग्रेस का कब्जा

Thu, 21 Jan 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 21 Jan 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
political
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। नगर परिषद बनने के बाद शहर की सरदारी कांग्रेस समर्थित वीना के हाथों में आ गई है।
विज्ञापन


वहीं वार्ड दो से कांग्रेस के पार्षद गुरदेव सिंह को नगर परिषद के उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वीरवार को नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन के लिए एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह ने नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर प्रक्रिया शुरू की। एसडीएम की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए कुल दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें वार्ड एक से कांग्रेसी पार्षद वीना एवं वार्ड छह से अशोक कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। मतदान के लिए मौजूद नगर के सभी नौ पार्षदों में से पांच पार्षदों ने वीना के पक्ष में मतदान करते हुए वीना का नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में चयन किया, जबकि अशोक कुमारी के पक्ष में चार मत ही पड़े।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन वार्ड दो के पार्षद गुरदेव सिंह की ओर से दाखिल किया गया। गुरदेव सिंह को सभी पार्षदों की ओर से सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के बाद एसडीएम पृथीपाल सिंह ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। मतदान के वक्त एसडीएम पृथीपाल सिंह, अजय शर्मा, नगर परिषद अधिकारी वर्षा चौधरी, कांग्रेसी पार्षद वीना, गुरदेव, व्यासा देवी, रविकांत, अमरावती, अशोक कुमारी, भाजपा पार्षद भजन सिंह मान, निर्मला देवी, अंजना चब्बा, पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा, ऊना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी, रोहित पुरी, प्राणनाथ, भूषण प्रह्लाद, रमेश शर्मा, मूलराज, गोपाल सैणी, मनोहर लाल, पूर्व नपं अध्यक्ष निर्मला देवी, मेहरचंद, शाम लाल चब्बा, राजेश चब्बा, मुनीष चब्बा, चरण सिंह, भगत राम, दर्शन सिंह, सोहन सिंह, संतोख सिंह, राकेश सैणी, शिव किशोर वासुदेव, राममूर्ति सैणी, संजय जैतक, दिलबाग सिंह सहित दूसरे गणमान्य लोग भी मौजूद थे।  
विज्ञापन



नगर का विकास रहेगी प्राथमिकता : वीना
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ की पहली अध्यक्ष बनी वीना का कहना है कि वह प्राथमिकता के आधार पर नगर की लंबित पड़ी समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे नगर के एक सामान विकास के लिए काम किया जाएगा। वीना का कहना है कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वह उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनसमस्याओं पर देंगे ध्यान : गुरदेव
संतोषगढ़ (ऊना)। निर्विरोध नगर परिषद के उपाध्यक्ष चुने गए गुरदेव सिंह का कहना है कि शहर की जनता की समस्याओं पर उनका ध्यान रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों को प्राथमिकता के तौर पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड दो एवं शहर के लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed