फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police woke up four days after the attack on the hotelier in Bangana

Una News: बंगाणा में होटल व्यवसायी पर हमले के चार दिन बाद जागी पुलिस

Thu, 15 May 2025 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Police woke up four days after the attack on the hotelier in Bangana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में होटल व्यवसायी राजेश कुमार पर जानलेवा हमले के चार दिन बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। थाना बंगाणा के प्रभारी रोहित चौधरी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। उनका दावा है कि प्राथमिक चिकित्सा जांच करवा ली गई है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट आने में करीब 46 दिन लग सकते हैं। पीड़ित राजेश कुमार का आरोप है कि रविवार शाम करीब 7 बजे शराब ठेकेदार राकेश कुमार चड्ढा अपने दर्जनों बाउंसरों के साथ उनके होटल में घुसा और उन पर जानलेवा हमला किया। राजेश का कहना है कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया और होटल की पुलिस की निष्क्रियता से नाराज स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed