{"_id":"66c663bc643ca45826034cf4","slug":"police-traced-the-girl-lost-from-chintpurni-to-jalandhar-una-news-c-399-1-sml1049-184525-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी से खोई हुई लड़की पुलिस ने जालंधर से की ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी से खोई हुई लड़की पुलिस ने जालंधर से की ट्रेस
Thu, 22 Aug 2024 03:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
श्रदालुओं की संगत के साथ पहुंच गई थी जालंधर, रेलवे पुलिस ने छोड़ दिया था बाल आश्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं, ऊना। चिंतपूर्णी से लापता दस वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पंजाब के जालंधर शहर से ढूंढ निकाला। थाना प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में और एएसआई महेंद्र सोनी ने टीम के साथ एक हफ्ते में ही दस साल की बच्ची ढूंढ लिया है।
पुलिस दस साल की इस बच्ची को चिंतपूर्णी ले आई है और परिवार वालों के सुपर्द कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी में मेले के दौरान बच्ची गुम हो गई थी, जिसके परिवार वालों ने 16 अगस्त को चिंतपूर्णी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपने स्तर पर हर तरफ से बच्ची को ढूंढने की कोशिश की और हर एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली।
बुधवार को चिंतपूर्णी पुलिस ने इस गुम बच्ची को जालंधर के बाल आश्रम से बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दस साल की बच्ची मेले के दौरान कुछ श्रद्धालुओं की संगत के साथ जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी और वहां अकेले घूम रही थी, जब वहां रेलवे पुलिस ने इस बच्ची से इसके घर का पता पूछा तो उसने अपने घर चिंतपूर्णी बताए, जिस पर रेलवे पुलिस ने इस बच्ची को बाल आश्रम में छोड़ दिया, जिसके बाद चिंतपूर्णी पुलिस के साथ कांटेक्ट हुआ। इसके बाद चिंतपूर्णी पुलिस बच्ची को लेने जालंधर बाल आश्रम पहुंची और इसे चिंतपूर्णी ले आई। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है। बुधवार को बच्ची को चिंतपूर्णी पुलिस ने परिवार वालों के सुपर्द कर दिया है, वहीं वीरवार को कोर्ट में बच्ची के बयान करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित जालंधर से ट्रेस कर परिवार वालों के हवाले कर दिया है।