फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police scared of putting hands on mining mafia: Satpal Satti

खनन माफिया पर पुलिस हाथ डालने से घबराई : सतपाल सत्ती

Tue, 13 May 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Police scared of putting hands on mining mafia: Satpal Satti
किसानों के बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को वापस करवाने पर जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के किसानों के बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को वापस करवाने पर किसानों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया है। दूसरी तरफ विधायक ने भी सरकार पर लोगों की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया। किसानों रोबिन सैनी, अनिल कुमार, रमेश सैनी, राजकुमार, प्रभात, कुलदीप, लाजपत, मनप्रीत सिंह और अनूप चंद ने बताया कि वे खेतीबाड़ी का काम करते हैं। फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप की व्यवस्था की है लेकिन पिछले कुछ समय से इसी नलकूप का करीब 1500 से 1600 रुपये के बीच आने वाले उनके मासिक बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई। बिजली का यह बिल 7500 रुपये को भी पार कर गया। उन्होंने इस मामले को स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती से उठाया था। इसके बाद विधायक ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ मिलकर सरकार को एहसास करवाया और यह सारे बिजली बिल दुरुस्त करवाए गए। दूसरी तरफ विधायक सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि मौजूदा प्रदेश सरकार किसी भी तरीके से लोगों की जेब से पैसा निकालने में लगी हुई है। पुलिस को चालान करके जनता को तंग करने का आदेश दे दिया गया है। जिला में रोजाना लोगों के चालान काटकर एक से डेढ़ लाख तक वसूली की जा रही है। पुलिस की हालत तो ऐसी हो चुकी है कि जिला भर में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है, लेकिन पुलिस खनन माफिया पर हाथ डालने से भी घबराती नजर आ रही है। जिला की कानून व्यवस्था का पूरी तरह जनाजा निकल चुका है। पुलिस सरकार के इशारे पर लोगों को दोनों हाथों से लूटने में लगी है। मौजूदा सरकार जनता से पैसे लूटकर अपने ऐशो आराम पर खर्च कर रही है। पिछले करीब ढाई साल में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से आज दिन तक एक भी विकास कार्य शुरू नहीं किया जा सका। विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि आगे भी सरकार के हर गलत कदम पर सिर्फ उसे सचेत नहीं किया जाएगा बल्कि विरोध करते हुए अन्याय पूर्ण फैसलों को वापस करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed