फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police reached close to the accused who entered the house with the intention of robbing in Saloh Bairi.

Una News: सलोह बैरी में लूट की नियत से घर में घुसे आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 26 Dec 2023 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police reached close to the accused who entered the house with the intention of robbing in Saloh Bairi.
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के सलोह बैरी गांव में आधी रात को एक घर में घुसकर लूट की वारदात की कोशिश करने वाले लुटेरों तक पुलिस जल्द पहुंच सकती है। सूत्रों की मानें तो वारदात में कौन लोग शामिल थे, पुलिस ने लगभग इसका पता लगा लिया है। पुलिस ने क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जल्द ही पुलिस इस वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उपमंडल के सीमावर्ती गांव सलोह बैरी में रात के समय अज्ञात लुटेरे एक घर में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने लगे। इसी बीच घर की एक बुजुर्ग की नींद खुल गई और जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो लुटेरों ने उस पर ही हमला कर दिया। इसी बीच उसकी बहू ने मदद के लिए पड़ोस के लोगों को बुलाया। जैसे ही पड़ोस से आए युवाओं ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे उनपर भी हमला करके फरार हो गए। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपी शीघ्र पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed