Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   police ki pathshala Dehlan School; DSP Headquarters Hemraj Verma provides information on cybercrime

देहलां स्कूल में पुलिस की पाठशाला: डीएसपी हेमराज वर्मा ने साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों पर दी जानकारी

Wed, 18 Nov 2026 03:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 03:30 PM IST
सार

। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ विद्यालय देहलां में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
police ki pathshala Dehlan School; DSP Headquarters Hemraj Verma provides information on cybercrime
देहलां स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

डीएसपी हेडक्वार्टर हेमराज वर्मा ने कहा कि स्मार्ट फोन है तो स्मार्ट भी बनो। अच्छी आदतों को सीखो और जो सोशल मीडिया में आप बार-बार देखेंगे। वही आपकी रुचि के अनुसार आपके सामने आएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ विद्यालय देहलां में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम सबके सामने बड़ी चुनौती बना है और इसमें सबसे बड़ा अहम रोल आम लोगों का खुद का ही है और ट्रैप में फंस रहे हैं और जो प्रलोभन दिए जा रहे हैं उसकी गिरफ्त में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। एप को फ्री में समझकर इंस्टॉल कर रहे हैं और लापरवाही से चला रहे हैं,  जिससे उनके खुद के खाते साइबर क्राइम की गिरफ्त में आकर खाली हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी लिंक को ओपन न करें और किसी भी ऐसी एप को भी डाउनलोड न करें।

विज्ञापन



इसके बारे में आपको जानकारी नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के बढ़ रहे चलन से दूर रहने के लिए अच्छी संगत करने का आह्वान किया और अभिभावकों से भी बच्चों पर बराबर निगरानी रखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई का समय निकल गया तो वापस नहीं आएगा। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एकाग्र होकर पढ़ाई करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जिससे आपकी सुरक्षा होगी और रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करने से आपके ऊपर कोई भी कानूनन कार्रवाई भी नहीं होगी। अगर जिंदगी में चरित्र के ऊपर एक बार भी रेड लाइन लग गई। तो पूरा जीवन बर्बाद होकर रह जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल राकेश जसवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर बच्चों से संवाद भी हुआ और उनके सवालों का बखूबी जवाबी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed