फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pickup driver hits Bullet, injured referred to PGI

Una News: पिकअप चालक ने बुलेट को मारी टक्कर, घायल पीजीआई रेफर

Thu, 08 Jan 2026 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver hits Bullet, injured referred to PGI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। थाना सदर के तहत पुलिस लाइन झलेड़ा में बुधवार को हादसे में बुलेट चालक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब बुलेट को एक पिकअप ट्राला चालक ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिकअप चालक रजिंद्र कुमार निवासी गांव जमनौन डाकघर बलदवाड़ा, सरकाघाट जिला मंडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार महिंद्र सिंह निवासी हरजियाणा, जैजों तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब ने शिकायत में बताया कि वह पुलिस लाइन झलेड़ा के पास खानदानी दवाखाना चला रहा है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह झलेड़ा पुलिस लाइन के पास अपनी दुकान के बाहर खड़ा था तो एक पिकअप ट्राला चालक रजिंद्र कुमार ऊना की तरफ से तेज रफ्तार में आया और आगे चल रहे बुलेट चालक को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट चालक कर्मजीत निवासी बैहली मोहल्ला ऊना को चोटें आई। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed