फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Person dies in road accident, family members expressed fear of murder

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Tue, 22 Jun 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Person dies in road accident, family members expressed fear of murder
ऊना में शवगृह के बाहर खडे़ लोग। - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। निकटवर्ती देहलां गांव में सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या आशंका जताई है। इस पर पुलिस ने अंतिम संस्कार को ले जा रहे शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद मंगलवार को विभौर साहिब में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत की कि उसने सोमवार रात 10.15 बजे के करीब देहलां में मुख्य सड़क पर बाइक गिरने की आवाज सुनी। उसने जाकर देखा तो चालक बाइक सहित सड़क पर गिरा था। इससे उसे काफी चोट लगी। घायल को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान मंजीत पाल निवासी वार्ड 11 अपर देहलां के रूप में हुई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। परिजनों का कहना था कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। इसे हादसे का रूप दिया गया है। ऐसे में पुलिस गहनता से जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका को लेकर शव का दोबारा से पोस्टमार्टम करवाया गया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तथ्य सामने आते हैं तो इस घटना में अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed