फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People who were duped in the pursuit of higher returns are now reluctant to come forward.

Una News: ज्यादा लाभ के चक्कर में ठगे गए, अब सामने आने से कतरा रहे लोग

Tue, 30 Jun 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
People who were duped in the pursuit of higher returns are now reluctant to come forward.
ऊना। उपमंडल अंब और गगरेट क्षेत्र में करीब 3000 महिलाओं से करोड़ों रुपये की कथित ठगी की चर्चाएं इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि मामले की गंभीरता के बावजूद सोमवार देर शाम तक किसी भी पीड़ित महिला या व्यक्ति ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज नहीं करवाई। ऐसे में पुलिस भी बिना शिकायत के सीधे तौर पर कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चर्चा है कि पंजाब के होशियारपुर की एक महिला द्वारा संचालित कथित निवेश योजना के माध्यम से हजारों महिलाओं से बड़ी रकम एकत्रित की गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं से 1500-1500 रुपये की मासिक किस्तें जमा करवाई जाती थीं और बदले में कम समय में अधिक लाभ, आकर्षक उपहार तथा ऊंचे ब्याज का लालच दिया जाता था। चर्चाओं के अनुसार इस योजना से जुड़े लेन-देन का आंकड़ा करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस के पास इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस समय-समय पर लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इसके बावजूद लोग जल्दी मुनाफा कमाने के लालच में ऐसे लोगों के झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि निवेश हमेशा बैंकों, डाकघरों और अन्य विश्वसनीय वित्तीय संस्थानों में ही करें।
विज्ञापन


15 दिन पहले अंब पुलिस के पास पहुंची थी महिला
सूत्रों के अनुसार करीब 15 दिन पहले एक महिला ने अंब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। उस दौरान पुलिस ने किस्तें एकत्रित करने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ भी की थी लेकिन पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद किसी भी अन्य व्यक्ति ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और ग्रामीण क्षेत्रों में इस कथित ठगी को लेकर चर्चाएं जरूर हैं लेकिन अब तक कोई पीड़ित आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed