फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People happy after declaring Shri Mata Chintpurni Mahotsav as state level

Una News: श्री माता चिंतपूर्णीं महोत्सव को राज्य स्तरीय घोषित करने से लोगों में खुशी

Sat, 28 Sep 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 28 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
People happy after declaring Shri Mata Chintpurni Mahotsav as state level
बोले- धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन व व्यापारिक को भी मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब उपमंडल मुख्यालय में आयोजित श्री माता चिंतपूर्णीं महोत्सव को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने से सर्वत्र हर्षोल्लास छाया है। अंब तहसील उपमंडल में इसे धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन व व्यापारिक मेला बनवाने की दिशा में यह बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

हजारों की संख्या में सूफी गायक सतिंद्र सरताज की नाइट के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जब श्री माता चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय मेला घोषित किया, तो सारा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से हर्षित एवं गर्वित हो उठा। इसका सारा श्रेय चिंतपूर्णी के युवा विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के अथक परिश्रम को दिया जा रहा है। श्री माता चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय मेला घोषित घोषित करने पर गणपति-उत्सव कमेटी अंब व अंबिकानगर-अंब साहित्य संस्कृति परिषद ने जोरदार स्वागत एवं खुशी जाहिर की है। वरिष्ठ साहित्यकार राजीव शर्मन ने बताया कि वह दशक से अंब तहसील उपमंडल में आयोजित दंगलों व सार्वजनिक गणेशोत्सव को लगातार सरकारी मेला घोषित करने की मांग करते आ रहे थे। राजीव शर्मन ने कहा कि निकट भविष्य में सार्वजनिक गणेशोत्सव के दौरान ही श्री माता चिंतपूर्णी महोत्सव का एक सप्ताह तक सफलतापूर्वक संचालन किया जा सकता है। उन्होंने श्री माता चिंतपूर्णी महोत्सव के राज्य स्तरीय मेला घोषित होने पर इलाकावासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन आदान-प्रदान का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed