{"_id":"6a528232823a66e2810bc3f7","slug":"pension-to-be-received-before-the-10th-of-every-month-una-news-c-93-1-una1017-198262-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले मिले पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले मिले पेंशन
Sun, 12 Jul 2026 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। मंच के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने कहा कि पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ समय पर नहीं मिलने से बुजुर्ग कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मांग की गई कि प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले पेंशन जारी की जाए ताकि पेंशनरों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र करने, लंबित वित्तीय लाभ जारी करने तथा सरकार द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों को जल्द लागू करने की भी मांग की गई है।
मंच ने कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए इंतजार कर रहे हैं। यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो पेंशनरों में रोष बढ़ सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हस्ताक्षर कर ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पेंशनरों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
बैठक में सचिव हकीकत राय, मेला राम, बलदेव सिंह, करनैल सिंह, भूपेंद्र सिंह, किशन सिंह, वासुदेव, राजेश खन्ना, सत्य प्रकाश, सुभाष चंद, ओंकार सिंह, अशोक कुमार, तरसेम लाल, गोरख राम समेत अन्य मौजूद रहे।