फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panjawar will compete with Santoshgarh's Saloh and Pandoga in the semi-finals.

Una News: सेमीफाइनल में संतोषगढ़ की सलोह और पंडोगा से पंजावर की होगी टक्कर

Sun, 24 Nov 2024 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Panjawar will compete with Santoshgarh's Saloh and Pandoga in the semi-finals.
संतोषगढ़ फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत संवाद
तीन दिवसीय अंगदानी संजय महे फुटबाल प्रतियोगिता में हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के स्कूल खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय अंगदानी संजय महे सेवन साइड फुटबाल प्रतियोगिता दूसरे दिन शनिवार को जारी रही। विभिन्न टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच कराए गए। इनमें जीत दर्ज करने के बाद रविवार को अंतिम दिन प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मैच में संतोषगढ़ ए व वाईएफसी सलोह तथा दूसरे में वाईएफसी पंडोगा और वाईएफसी पंजावर आमने सामने होंगी। इनमें से विजयी रहने वाली टीमों के बीच फाइनल भिड़ंत रविवार को देखने के लिए मिलेगी। आयोजकों में जसवीर सिंह और परमजीत सिंह कसाना ने बताया कि शनिवार को खेले गए मुकाबलों में पहले मैच में एनएफसी नगनोली व आरएफसी चुरुड़ू के बीच कांटेदार टक्कर हुई। पेनल्टी शूटआउट तक गए मुकाबले में नगनोली 3-2 के अंंतराल से विजयी रहा। दूसरे मैच में वाईएफसी पंडोगा ने दौलतपुर एफसी को 1-0, तीसरे मैच में वाईएफसी पंजावर ने लायन क्लब पंडोगा को 2-0, चौथे मैच में शुकराना एफसी खड्ड को वाइट एफसी पंजावर ने 2-0 पेनल्टी शूट आउट में हराया। जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एनएफसी नगनोली को वाईएफसी पंडोगा ने 1-0 से मात देकर सेमीफाइनल की राह पक्की की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में वाईएफसी पंजावर ने 1-0 से वाइट एफसी पंजावर को हराकर सेमीफाइनल मैच का रास्ता पक्का किया। इस अवसर पर कैलाश, आरके रिंकू, रवि सिंह, विशाल त्रैहण, अजय, परमजीत, रोबिन, राहुल, शेंकू, ऋषभ, कुलदीप, अनिल धीमान, आदर्श ठाकुर, अभिषेक आदि कई दिलीप डोजी, अवनीत सैनी आदि कई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed