{"_id":"68d6dff6c80844755e070537","slug":"pandoga-and-panjawar-schools-were-joint-winners-in-the-district-level-football-competition-una-news-c-93-1-una1002-166849-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में पंडोगा और पंजावर स्कूल संयुक्त विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में पंडोगा और पंजावर स्कूल संयुक्त विजेता
विज्ञापन
पंडोगा स्कूल में खिलाडियों के साथ स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्थान
शुक्रवार को विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता में हरोली विधानसभा के दो स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा और पंजावर ने बाजी मार ली। वीरवार को दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंची। लेकिन फाइनल मुकाबले में देरी होने के कारण इसे खेला नहीं जा सका। नतीजतन दोनों टीमों को प्रतियोगिता का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को दोनों टीमें के विजेता खिलाड़ी अपने स्कूल पहुंचे। इस दौरान सभी खिलाड़ियों का तालियों के साथ स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार सलोह स्कूल में खेली गई दो दिवसीय स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 224 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पंडोगा, ईसपुर, पंजावर और सलोह की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल मुकाबले में पंडोगा ने ईसपुर की टीम को पैनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराया। जबकि पंजावर से सलोह की टीम को मात देकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। लेकिन पंजावर और सलोह के मध्य हुए मुकाबले में किसी बात पर विवाद के कारण पूरा मैच खेलने में काफी समय खर्च हो गया। इसका खामियाजा फाइनल मुकाबले को भुगतना पड़ा। देर शाम हुए मुकाबले को कम दृश्यता के चलते खेल नहीं जा सका। इसके बाद पंडोगा और पंजावर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
शुक्रवार को रावमापा पंडोगा और लाल लक्ष्मण दास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजावर में जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता जीत कर लौटे सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। पंडोगा स्कूल की प्रधानाचार्य शकुंतला व डीपीई सोमनाथ ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई। इसके लिए खिलाड़ियों के मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत की। उधर, पंजावर स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम शर्मा व सभी स्टाफ सदस्यों ने बताया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।