{"_id":"681f6a695dead5fb8b0e4f51","slug":"our-spirits-are-high-we-will-bring-pakistan-to-its-knees-ex-soldier-una-news-c-93-1-ssml1048-153411-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे हौसले बुलंद, पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर रहेंगे : पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे हौसले बुलंद, पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर रहेंगे : पूर्व सैनिक
विज्ञापन
कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में आतंकवाद का हो रहा सफाया
हर मोर्चे पर पाकिस्तान टेक रहा घुटने
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। सीजफायर से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल पर हर देशवासी की नजर रही। पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे हवाई हमलों को लेकर हर कोई आक्रोशित है। क्षेत्र के युवा और पूर्व सैनिक पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व सैनिकों का यहां तक कहना है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें मौका दिया जाए। पाकिस्तान को घुटनों पर लाने के लिए वह जान न्योछावर करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वर्तमान स्थिति को लेकर पूर्व सैनिकों ने अमर उजाला संवाददाता के साथ बातचीत में अपने विचार इस प्रकार रखे।
-- -
पाकिस्तान आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करता आया है। भारतीय निहत्थे लोगों पर हमला करने से नहीं हटता। अब उसे अपने किए हुए कारनामों की सजा मिलकर रहेगी। मैं पूर्व सैनिक होने के नाते जब भी देश को मेरी सेवाओं की जरूरत पड़ती है, मैं हर वक्त तैयार हूं। पड़ोसी देश में छिपे आतंकवादियों का सफाया होना जरूरी है।
राकेश कुमार, भूतपूर्व, ऑनरेरी कैप्टन।
-- -
हमारी सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर रही है। यह बेहद जरूरी है। वहां की सरकार और जनता को पता लग गया कि 140 करोड़ लोगों की ताकत क्या है। हमारी सेना दिन में तारे दिखाने का काम बखूबी करना जानती है। पाकिस्तान की सरकार और बड़े नेताओं ने हमारे 27 लोगों की निर्मम हत्या की कभी निंदा की है। इसलिए सबक सिखाना जरूरी है
विज्ञापन
संदीप कुमार, भूतपूर्व, लांस नायक
आतंकवादियों के खिलाफ किए गए ऑपरेशन को अंजाम देकर भारत ने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि यह 21वीं शताब्दी का भारत है। यदि कोई हमारे देश की ओर आंख उठाकर देखेगा तो हम तेवर दिखाना हम जानते हैं। रोज-रोज सीजफायर का उल्लंघन और आतंकवादियों की ओर से बार-बार मासूम लोगों की हत्या करने का सबक मिलना बहुत जरूरी है।
विपिन शर्मा, पूर्व हवलदार।
-- --
प्रधानमंत्री ने फौज को फ्री हैंड देकर दुश्मन को अपने इरादे बता दिए हैं। दुश्मन को उनके घर में घुसकर मारना ही सही जवाब है। दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही मिट्टी में मिला देना गर्व की बात है। सरकार की ओर से जब भी हमारी जरूरत पड़ती है हम हमेशा तैयार हैं। हौसले बुलंद हैं।
गुलशन कुमार, पूर्व हवलदार।
-- -- -- -