{"_id":"685bfcfd8af0f6fa6908608c","slug":"orders-to-managers-to-make-arrangements-before-school-reopens-una-news-c-93-1-ssml1048-157383-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूल खुलने से पहले प्रबंधकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूल खुलने से पहले प्रबंधकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश
विज्ञापन
ठठल स्कूल में पेयजल टंकियों को निरीक्षण करते शिक्षा विभाग उच्च्तर ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार।
- फोटो : संवाद
विद्यालय परिसर और कमरों की सफाई अच्छे से करवाएं : अनिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एक माह के ग्रीष्म अवकाश के बाद एक जुलाई से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत आते जिले के सभी स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल एक महीने के बाद खुलेंगे। इसलिए जिला उपनिदेशक उच्चतर अनिल कुमार तक्खी ने सभी सरकारी और निजी स्कूल प्रमुखों को सख्त निर्देश जारी किए कि स्कूल खुलने से पहले स्कूल की सभी व्यवस्थाएं ठीक करें। स्कूल खुलने से पहले विद्यालय परिसर और कमरों की साफ-सफाई अच्छी तरह से करवाएं।
अनिल कुमार ने कहा कि विद्यालय परिसर में बरसात के कारण अगर घास उगा है तो उसकी कटाई भी करवा लें। अगर कहीं जलभराव है तो वहां मिट्टी से स्थिति में सुधार लाएं। स्कूल के आसपास के नालों की साफ सफाई भी सुनिश्चित करें ताकि बरसात के पानी का निकास अच्छी तरह से हो सके। कहा कि विद्यालय परिसर में कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होना चाहिए, क्योंकि बरसात के मौसम में डायरिया, उल्टी, बुखार, चिकनगुनिया, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पीने के पानी की टंकी की सफाई विशेष तौर पर की जाए ताकि छुट्टियों के बाद बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
अनिल कुमार ने कहा कि मिड-डे मील रसोई घर, बर्तन, राशन का सामान जैसे दालें चावल मसाले आदि की सफाई विशेष तौर पर की जाए। उन्होंने सरकारी और निजी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए कि विभाग की टीम स्कूल खुलते ही सभी स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगी और स्कूल की साफ सफाई को विशेष रूप से परखा जाएगा और जहां पर कमी पाई जाएगी उन पर आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।