{"_id":"6820ac779a9b9d25050d4223","slug":"operation-sindoor-a-bold-action-against-terrorism-sushil-kalia-una-news-c-93-1-ssml1048-153537-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कार्रवाई : सुशील कालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कार्रवाई : सुशील कालिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला पार्षद सुशील कालिया ने प्रेस बयान में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने सटीक और साहसिक कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार किया, बल्कि यह नए भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत भी बना। इस अभूतपूर्व सैन्य अभियान में भारत ने कई आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर न केवल आतंकियों को मौत की नींद सुलाया बल्कि यह संदेश भी दिया कि जो भारत की ओर आंख उठाएगा उसे उसकी ही जमीन पर जवाब मिलेगा।
इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला पार्षद सुशील कालिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और समस्त सैनिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक के गढ़ में घुसकर की गई कार्रवाई ने पाकिस्तान को तीन दिन के भीतर घुटनों पर ला दिया। सुशील कालिया ने कहा यह केवल सैन्य विजय नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता और आत्मसम्मान की निर्णायक जीत है।