फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Open volleyball competition in Baruhi on 20th and 21st

Una News: बड़ूही में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता 20 और 21 को

Thu, 11 Dec 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Open volleyball competition in Baruhi on 20th and 21st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत पंचायत बडूही में इस बार भी महावीर यूथ क्लब बड़ूही की ओर से तीसरा ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट 20 और 21 दिसंबर को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर वीरवार को आयोजकों की बैठक हुई, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पदाधिकारियों ने बताया टूर्नामेंट के उद्घाटन एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित अतिथियों को आमंत्रित किया है। टूर्नामेंट का आयोजन सरकारी हाई स्कूल बड़ूही के मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में एंट्री फीस मात्र 200 रुपये रखी गई है। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और टीमों के भाग लेने की संभावना है। पहले दिन आयोजित मैचों में पंचायत क्षेत्र की चार खिलाड़ी और बाहरी क्षेत्र के दो खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पहले दिन विजेता टीम को 5100 रुपये व उपविजेता टीम को 3100 रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed