{"_id":"6aac3138fab278b54f0d4ec0","slug":"only-10-youths-turned-up-for-70-supervisor-and-security-guard-positions-three-were-selected-una-news-c-93-1-una1026-206351-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड के 70 पदों के लिए पहुंचे मात्र 10 युवा, तीन का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड के 70 पदों के लिए पहुंचे मात्र 10 युवा, तीन का चयन
Thu, 17 Sep 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। समय सुबह 10:30 बजे, स्थान : रोजगार उप कार्यालय हरोली। सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार के दौरान कार्यालय परिसर के बाहर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था जबकि कार्यालय के अंदर अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्य में व्यस्त दिखे। थोड़ी देर बाद साक्षात्कार लेने आए अधिकारी उम्मीदवारों के आने का इंतजार करने लगे। साढ़े दस बजे साक्षात्कार कक्ष के बाहर युवक पहुंचने शुरू हो गए। इसके बाद उम्मीदवारों को एक-एक करके साक्षात्कार के लिए अंदर बुलाया गया। करीब 11 बजे बाहर बैठे हुए युवक अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे जबकि एक उम्मीदवार का साक्षात्कार लिया जा रहा था। इस दौरान सिस इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। जांच के उपरांत आवेदकों की लंबाई और वजन को भी नोट किया जा रहा था। दोपहर एक बजे तक चले इस साक्षात्कार में कुल 10 उम्मीदवार ही पहुंचे, जिनमें से कुछ उम्मीदवार अनपेड और अयोग्य घोषित किए गए। कुछ औसतन निकले, कुछ की लंबाई और वजन कम थे। उल्लेखनीय है कि हरोली क्षेत्र के लिए 70 सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन साक्षात्कार समाप्त होने तक केवल 10 ही उम्मीदवार पहुंचे, जिनमें से तीन का चयन सुरक्षा गार्ड पद के लिए किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि हरोली उप रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया गया, जिसमें तीन युवाओं का चयन हुआ। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में ऐसे साक्षात्कारों का लाभ उठाएं।
युवाओं में साक्षात्कार के लिए बहुत ही कम जोश देखने को मिला। मैं साक्षात्कार के लिए पहुंचा था और मेरा चयन सुरक्षा गार्ड पद के लिए हो गया है। युवाओं को रोजगार मेलों और साक्षात्कार में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
-विजय कुमार, सिंगा
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकार और विभाग की ओर से रोजगार उपलब्ध करवाने का यह अच्छा प्रयास है। हालांकि साक्षात्कार में युवाओं की संख्या काफी कम रही। यदि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं तो उन्हें आगे जाकर इनका लाभ उठाना चाहिए।
-आदित्य कुमार, सलोह
...............