फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Online voting facility for migrant voters of Kashmir division

Una News: कश्मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं को मिलेगी ऑनलाइन मतदान सुविधा

Wed, 29 Oct 2025 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Online voting facility for migrant voters of Kashmir division
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के कश्मीर डिवीजन के प्रवासी मतदाताओं के लिए नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इसका उद्देश्य उन्हें अपने वर्तमान स्थान से सुरक्षित, सरल और पारदर्शी तरीके से मतदान का अवसर देना है। यह सुविधा वर्ष 2025 के 27-बडगाम विधानसभा उपचुनाव के लिए लागू की गई है।




जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि रिलीफ एवं रिहैबिलिटेशन कमिश्नर की ओर से जारी वैध प्रवासी प्रमाण-पत्र वाले मतदाता दिल्ली, उधमपुर और जम्मू में बनाए गए विशेष मतदान केंद्रों पर एम या सी फॉर्म के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। इसके लिए वे निकटतम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन, निवास प्रमाण और प्रवासी प्रमाण-पत्र के साथ प्रस्तुत करें। दस्तावेजों की जांच और अनुमोदन की प्रक्रिया ईआरओ नेट पोर्टल पर ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed