फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLAs to introduce dialogue registers in every panchayat.

Una News: हर पंचायत में संवाद रजिस्टर लगाएंगे विधायक

Sun, 13 Sep 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 13 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
MLAs to introduce dialogue registers in every panchayat.
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक विवेक शर्मा ने विकास कार्यों के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। विधायक ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सीधे उनके कार्यालय तक पहुंचाने के लिए अब पंचायत घरों में विधायक संवाद रजिस्टर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान विशेष रूप से गरीब और बीपीएल परिवारों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अब प्रत्येक पंचायत घर में विधायक संवाद रजिस्टर रखा जाएगा। ग्रामीण इस रजिस्टर में अपनी समस्या, मांग या सुझाव दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान या पंचायत सचिव की ओर से रजिस्टर में दर्ज समस्याओं की रिपोर्ट रोजाना विधायक कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित समस्या पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed