फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Online challan of truck at Takarla turn, panic among drivers

Una News: टकारला मोड़ पर ट्रक का ऑनलाइन चालान, वाहन चालकों में हड़कंप

Sun, 23 Aug 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Online challan of truck at Takarla turn, panic among drivers
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पड़ते टकारला मोड़ स्थित वर्षाशालिका के आगे हो रही भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग मामले में ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने नियमों की अनदेखी कर वर्षाशालिका के सामने ट्रक खड़ा करने पर ऑनलाइन चालान काटा है। वर्षाशालिका के सामने भारी वाहनों की पार्किंग से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में 21 अगस्त को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद अंब ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब टकारला मोड़ पर वर्षाशालिका के आसपास भारी वाहन खड़े करने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि टकारला मोड़ ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। वर्षाशालिका के सामने ट्रकों के खड़े रहने से बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को सड़क के किनारे खड़ा होना पड़ रहा था। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच यात्रियों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है। संदीप कुमार, सचिन, मनमोहन, बलवीर का कहना है कि वर्षाशालिका यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई है लेकिन इसके ठीक आगे भारी वाहनों की पार्किंग होने से इसका उद्देश्य प्रभावित हो रहा था। उन्होंने पुलिस से टकारला मोड़ में भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग पर नियमित निगरानी जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों के आसपास बेतरतीब पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे स्थानों पर पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed