फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   onion

प्याज के दाम ने सेब को भी पछाड़ा

Thu, 26 Sep 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
onion
बंगाणा (ऊना)। प्याज के जायके ने फिर से गृहिणियों के आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों दुकानों पर 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बिक रहा है। प्याज की कीमत में आए भारी उछाल ने सेब की कीमतों को भी पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

की दुकानों पर जहां सेब 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है वहीं प्याज 75 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। प्याज की बढ़ी कीमत ने गृहिणियों का रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। अभी कुछ ही दिन पहले 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज अचानक 80 रुपये तक पहुंच गया है जिससे गरीब परिवारों के लोग प्याज से दूरी बनाने लग गए हैं। पिछले वर्ष सूखे के कारण और इस वर्ष अत्यधिक बरसात के कारण प्याज की कीमतों में उछाल आया है।
विज्ञापन

अनुमान है कि प्याज की कीमतें अभी और रुलाएंगी। अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। गोभी 70 रुपये, टमाटर 60, शिमला मिर्च 80, बेंगन 40, आलू 20, कद्दू और घीया 40, भिंडी 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही है। गरीब परिवारों के लिए प्याज महत्वपूर्ण मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है, लेकिन हर तीसरे वर्ष प्याज लोगों को आंसू बहाने पर मजबूर कर रहा है। लोगों में रोष है कि देश और प्रदेश की सरकारें इस दिशा में प्रयास नहीं कर पा रही हैं। लोगों में चर्चा है कि 15 से 20 रुपये बिकने वाला प्याज सेब से भी मंहगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी और प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को सोचने के लिए विवश कर दिया है कि भविष्य में भी अगर यही कीमतें रहीं तो वह परिवारों का पोषण किस तरह करेंगे। लगातार बढ़ रही मंहगाई की मार ने गरीब लोगों की कमर तोड़ दी है। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्याज सस्ते दर में उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed