{"_id":"65ecc288e91c6efc2707dee7","slug":"one-dead-four-injured-in-collision-between-two-vehicles-una-news-c-93-1-ssml1047-119297-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दो गाड़ियों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दो गाड़ियों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
Sun, 10 Mar 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल(ऊना)। टाहलीवाल संतोषगढ़ मार्ग पर दो निजी गाडिय़ों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत और चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में आकाश राणा, साहिल राणा, सूरज राणा और अनुज गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि हादसे में पुरुषोतम राणा की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हरोली तहसील के तहत टाहलीवाल संतोषगढ़ मार्ग पर दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है। सड़क हादसे में आकाश निवासी सिंगा हरोली, अनुज निवासी सिंगा हरोली व अनुज निवासी सिंगा हरोली के रूप में हुई है। यह तीनों युवक एक कार में मौजूद थे। दूसरी कार में सूरज निवासी टाहलीवाल व पुरषोत्तम निवासी टाहलीवाल सवार थे। घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल पुरुषोत्तम को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में ही पुरुषोत्तम ने दम तोड़ दिया। मृतक पुरुषोत्तम घायल सूरज के पिता हैं। इस घटना के कारण मुख्य मार्ग पर काफी समय तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने आपस में मिलकर जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, थाना टाहलीवाल पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत व चार युवक घायल हुए हैं।