{"_id":"61082ddd8ebc3e840768c7c3","slug":"on-the-third-monday-of-sawan-there-was-a-crowd-of-devotees-in-the-shivalaya-una-news-sml379053634","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
धौमेश्वर मंदिर में सोमवार को सजाया गया शिवलिंग।
- फोटो : Una
ऊना/बंगाणा/गगरेट (ऊना)। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। जिला के प्रसिद्ध सदाशिव ध्यूंसर, शिवबाड़ी गगरेट, शिव मंदिर कोटला कलां सहित जिला भर के शिव मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों का जमा होना शुरू हो गया।
उपमंडल बंगाणा के धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में जल चढ़ाने के लिए उत्सुक दिखे। कोविड के चलते बीते वर्ष सदाशिव मंदिर में कोई भी कार्यक्रम और सावन मास के मेलों का आयोजन नहीं हो पाया था। तीसरे सोमवार को हजारों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। दूसरी तरफ मंदिर में भंडारे का आयोजन न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सदाशिव मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन न होना दु:खद है। उससे भी दु:खद रविवारीय धार्मिक संध्या के न होने का है। कोविड के चलते सरकार और जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना भी नहीं की जा सकती है। इसके अलावा गगरेट के शिववाड़ी मंदिर, ऊना स्थित कोटला कलां मंदिर सहित जिला भर के शिव मंदिरों में भक्तों का आना लगा रहा।