फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   On the second Navratri, 15 thousand devotees attended the court of Maa Chintapurni

Una News: दूसरे नवरात्र पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगाई हाजिरी

Tue, 01 Apr 2025 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Apr 2025 08:23 AM IST
विज्ञापन
On the second Navratri, 15 thousand devotees attended the court of Maa Chintapurni
चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के लिए उमडे़ श्रद्धालु।संवाद
चिंतपूर्णी/भरवाई (ऊना)। चैत्र नवरात्र मेले के दूसरे दिन माता चिंतपूर्णी मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालु भक्ति भाव से माता रानी की भेंटें गाते और जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। मंदिर न्यास को पहले नवरात्र पर 14,40,816 रुपये की नकदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए चैत्र नवरात्र पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर के कपाट प्रतिदिन सुबह 4ः00 बजे खोल दिए जा रहे हैं, जिससे भक्त आराम से दर्शन कर सकें। दूसरे नवरात्र पर रविवार की तुलना में भीड़ थोड़ी कम रही, लेकिन श्रद्धालुओं का आवागमन पूरे दिन जारी रहा। सुबह के समय दर्शनों के लिए कतारें पुराना बस स्टैंड तक पहुंच गई थीं, हालांकि दोपहर बाद दर्शन के लिए लंबी लाइनें समाप्त हो गईं।
विज्ञापन

मंदिर में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कोलकाता से भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने बताया कि इस बार भीड़ अपेक्षाकृत कम रहने के कारण उन्हें बिना किसी परेशानी के दर्शन करने का अवसर मिला। रवि, मनु, सुनीता, रंजना और सिमरन जैसे श्रद्धालुओं ने कहा कि नवरात्र मेले के बावजूद उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और वे आसानी से माता रानी के दर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। सुरक्षा, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली के एक श्रद्धालु द्वारा पुराने बस स्टैंड पर दो वाटर कूलर लगवाए जा रहे हैं, ताकि गर्मी में पीने के पानी की समस्या न हो।

मंदिर अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिर न्यास को 14.40 लाख रुपये से अधिक की नकदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के लिए उमडे़ श्रद्धालु।संवाद

चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के लिए उमडे़ श्रद्धालु।संवाद

चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के लिए उमडे़ श्रद्धालु।संवाद

चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के लिए उमडे़ श्रद्धालु।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed