फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Officers should see the problems of the people in the field: Vivek

अफसर फील्ड में देखें लोगों की समस्याएं : विवेक

Mon, 12 Aug 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Officers should see the problems of the people in the field: Vivek
कुटलैहड़ के विधायक विवेक ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द सभी समस्याओं के समाधान करने के आदेश दिए। कहा कि बरसात के मौसम में सभी अधिकारी फील्ड में जाकर जनता की समस्याओं को देखें। अगर भारी बरसात में क्षेत्र के किसी परिवार को कोई समस्या हुई है तो तत्काल उनकी समस्या का समाधान हो। बीते वर्ष भी आपदा आने पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में दर्जनों परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा था। बीते रविवार को भारी बारिश के कारण कुटलैहड़ के कुछ परिवारों को नुकसान हुआ है। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की सप्लाई को सुचारु करने के लिए हमने चार पेयजल योजनाओं का प्रारूप तैयार किया है और करोड़ों की धनराशि उन पेयजल योजनाओं पर खर्च होगी। वैसे ही हमने स्वास्थ्य सुविधाओं पर बल देते हुए बंगाणा के सिविल अस्पताल और थाना कलां में स्टाफ एवं एंबुलेंस मुहैया करवाने जा रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, एसडीओ विद्युत विभाग उदित, कृषि विभाग अधिकारी सतपाल धीमान, थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा के अलावा पार्टी कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने जाना फोन पर क्षेत्र का हाल
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फोन पर संपर्क कर मुझसे क्षेत्र का हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed