{"_id":"58961b534f1c1bda17e820e2","slug":"nursry-class-starts-in-gagret-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक केंद्र पाठशाला गगरेट में नए सत्र से शुरू होगी नर्सरी कक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक केंद्र पाठशाला गगरेट में नए सत्र से शुरू होगी नर्सरी कक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला गगरेट में नर्सरी कक्षा सहित अन्य गतिविधियों को शुरू करने का फैसला लिया है। जिससे लोगों का सरकारी स्कूलों की ओर रूझान बढ़े।
विज्ञापन
शनिवार को राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला गगरेट (दक्षिणी) में एसएमसी प्रेरक कार्यक्रम केंद्र मुख्य शिक्षिका सुमन लता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें स्कूल में नर्सरी कक्षाएं शुरू करने, इंग्लिश मीडियम से शिक्षा, नामांकन को बढ़ावा देना, कंप्यूटर शिक्षा, स्टूडेंट डायरी, नैतिक मूल्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, उपचारात्मक शिक्षण, प्रेरणा कार्यक्रम के लाभ एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर मंथन हुआ। जिसे अगले शैक्षणिक सत्र से पाठशाला में शत-प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का विश्वास सरकारी स्कूलों में बढे़ और लोग सरकारी स्कूल में अपने बच्चों को दाखिल करवाएं।
विज्ञापन
सभी सदस्यों ने गुणात्मक शिक्षा पर अपनी राय दी। स्कूल द्वारा पहले ही प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सुमन लता ने बताया कि सरकारी विद्यालयों की शिक्षा प्राइवेट विद्यालयों से किसी भी मायने में कम नहीं है। प्रेरणा प्रोजेक्ट के ऊपर अध्यापकों व सदस्यों को ओरिएंट किया गया। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मुहिम बारे सदस्यों को बेटियों के पालन पोषण और पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की बात की गई। कार्यक्रम में बीआरसीसी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों से गुणात्मक शिक्षा में अपना योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमारी, राकेशा देवी, राजेंद्र, देवेंद्र, सीमा, पूजा, रीना, सीता, किरण, सपना अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन