फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NSS volunteer Tanvi Chaudhary was honored

Una News: एनएसएस स्वयंसेविका तन्वी चौधरी को किया सम्मानित

Fri, 30 Jan 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteer Tanvi Chaudhary was honored
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब की एनएसएस स्वयंसेविका तन्वी चौधरी के साथ प्रधानाचार्य विनोद बन्याल
सड़क सुरक्षा पर भी विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब की एनएसएस स्वयंसेविका तन्वी चौधरी ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जमा दो कला संकाय की छात्रा के विद्यालय लौटने पर वीरवार को स्कूल परिसर में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने तन्वी की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे विद्यालय का गौरव बताया और भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने इस सफलता के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों बनवारी लाल भोगल और मनप्रीत कौर के मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से तन्वी ने यह मुकाम हासिल किया है।

दूसरे चरण में विद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से एक विशेष सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी रशीद मोहम्मद की देखरेख में आयोजित इस कार्यशाला में अंब कॉलेज से आए विशेषज्ञ प्राध्यापक अरुण चौहान, जमीत कुमार, नितिन कुमार और डॉ. अनेह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने कॉलेज से आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed