फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now the patient will get the test report of TB sitting at home

Una News: अब घर बैठे मरीज को मिलेगी टीबी की टेस्ट रिपोर्ट

Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now the patient will get the test report of TB sitting at home
पहले करना पड़ता था नजदीक के अस्पताल का रुख
विज्ञापन


आशा वर्कर से संपर्क कर मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब टीबी का टेस्ट करवाने के लिए मरीज को नजदीक के अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उसे केवल अपने नजदीक आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा। इसके बाद आशा कार्यकर्ता उस व्यक्ति का सैंपल उसके घर से ही एकत्रित करके उसे नजदीक के टेस्ट केंद्र में पहुंचाएगी। इसके लिए आशा वर्कर को आने-जाने के लिए बस किराये की सुविधा भी मुहैया होगी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विभाग की तरफ से इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस सुविधा को टीवी मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है ताकि मरीज को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आशा वर्कर जहां घर से सैंपल एकत्रित करेंगी, वहीं सैंपल की रिपोर्ट मरीज तक पहुंचाएंगी ताकि अगर मरीज पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका आगामी उपचार शुरू किया जा सके।
जिले में वर्तमान में 359 टीबी के पॉजिटिव मरीज हैं। इनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जा रहा है। लोगों में जागरुकता की कमी के चलते कई लोग समय पर उपचार के लिए ट्रेस नहीं हो पाते हैं। ऐसे में समय अधिक बीत जाने के कारण कई बार बीमारी बढ़ जाती है तथा उसका उपचार करना भी स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चुनौती बन जाता है। यह प्रक्रिया आगामी 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी को भी दो हफ्ते से अधिक खांसी होती है तो घर बैठे अपने बलगम की जांच आशा वर्कर के माध्यम से करवा सकते हैं। यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

कोट्स
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब घर द्वार पर मरीज अपना टीबी टेस्ट करवा सकते हैं। इसके लिए अपने क्षेत्र की आशा वर्कर को संपर्क करना होगा। टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसकी जानकारी मरीज को दी जाएगी। इसके बाद उसका आगामी उपचार शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विशाल शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed