फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now testing campaign will run on Sunday also to identify tuberculosis patients

Una News: अब क्षय रोगियों की पहचान के लिए रविवार को भी चलेगा जांच अभियान

Thu, 27 Jun 2024 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Now testing campaign will run on Sunday also to identify tuberculosis patients
एसीएफ अभियान के तहत प्रवासियों की रविवार को होगी टीबी की जांच
विज्ञापन

जिले में टीबीमुक्त हिमाचल अभियान के तहत जुलाई महीने से शुरू होगी मुहिम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। टीबीमुक्त हिमाचल अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों में क्षय रोग की जांच की जाएगी। इसके लिए हर रविवार को प्रवासी लोगों की बस्तियों में संडे एसीएफ (एक्टिव केस फाइडिंग) अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में क्षय रोगियों का पता लगाने के लिए जुलाई माह से इस अभियान को शुरू किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय-समय पर टीबी रोगियों का पता लगाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में जिला ऊना के विभिन्न स्थानों पर प्रवासी कामगारों में क्षय रोग की जांच के लिए मुहिम चलाई जाएगी। इसके अलावा विभाग की तरफ से क्षय रोग पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। प्रवासी कामगारों में क्षय रोग का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनकी बस्ती, झुग्गी-झोपड़ी में जाकर जांच अभियान चलाएंगी। इस अभियान के दौरान नगर परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों की भी मदद ली जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके।
विज्ञापन


मरीजों को राशन किटें भी होंगी वितरित
जांच अभियान के दौरान सामने आने वाले मरीजों को निक्षय मित्र सुविधा के माध्यम से पौष्टिक आहार और राशन किट वितरित की जाएंगी। ऐसे में दिहाड़ी लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले प्रवासी कामगारों को दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। यह किटें क्षय रोग के ग्रस्त पाए जाने मरीजों को ही मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स


प्रवासी लोगों में टीबी का पता लगाने के लिए संडे एसीएफ अभियान जुलाई माह से शुरू किया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने तैयारी कर ली है। अगर किसी प्रवासी में क्षय रोग पाया जाता है तो उसका तुरंत प्रभाव से उपचार भी शुरू किया जाएगा।
-डॉ. रमेश रत्तू, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed