{"_id":"63fa48c6d9491aee99031b87","slug":"now-patients-will-not-sit-on-the-floor-benches-have-been-installed-in-the-hospital-una-news-c-19-1-71648-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब फर्श पर नहीं बैठेंगे मरीज, अस्पताल में लगाए बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब फर्श पर नहीं बैठेंगे मरीज, अस्पताल में लगाए बेंच
Sat, 25 Feb 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में अब मरीजों को फर्श पर बैठकर चिकित्सकों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शनिवार को अस्पताल मेंं ज्यादा ओपीडी वाले डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों के बैठने के लिए बेंच लगा दिए। इससे मरीजों को भारी राहत मिली है। अमर उजाला में ''फर्श पर बैठकर तीन घंटे डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे मरीज'' शीर्षक से खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन ने हरकत में आते हुए शनिवार को मरीजों के लिए बेंच की व्यवस्था कर दी।
शुक्रवार को अमर उजाला ने क्षेत्रीय अस्पताल का मुआयना किया। यहां पर गायनी ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। ओपीडी में डॉक्टर के न बैठे होने से मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। ओपीडी के बाहर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था नहीं थी, ऐसे में मरीजों को फर्श पर बैठकर ही मरीजों का इंतजार करना पड़ा। इस अव्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने हरकत में आते हुए न केवल अस्पताल की गायनी ओपीडी बल्कि मेडिकल समेत अन्य ओपीडी के बाहर भी बेंच लगा दिए, ताकि मरीजों को डॉक्टर का इंतजार फर्श पर बैठकर न करना पड़े। अस्पताल में 20 से अधिक बेंच लगाए गए हैं। अस्पताल की ओर से बेंच की व्यवस्था किए जाने से उपचार करवाने आने वाले मरीजों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को उपचार करवाने आए मरीज ओपीडी के बाहर फर्श पर नहीं, बेंच पर बैठे नजर आए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मरीजों के हित के लिए अस्पताल प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।