फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now one out of 22 probable TB patients

क्षय रोग उन्मूलन के सफल कार्यान्वयन के लिए ऊना जिला को कांस्य पदक

Thu, 25 Mar 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Now one out of 22 probable TB patients
ऊना में डॉ. अजय अत्री को सम्मानित करते सीएमओ रमन कुमार शर्मा। - फोटो : Una
ऊना। वर्ष 2020 में 22 क्षय रोग के संभावित रोगियों की बलगम जांच करने पर एक रोगी पाया गया है। जबकि सब नेशनल टीबी फ्री सर्टिफिकेशन के अंतर्गत 2015 में क्षय रोग के संभावित 9 रोगियों के बलगम जांच करने पर एक रोगी क्षय रोग का पाया जाता था। जिला ऊना को क्षय रोग उन्मूलन के कार्य के सफल कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक से नवाजा गया है। हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन में प्रथम आंका गया। इसमें प्रदेश के पांच जिलों में लाहौल- स्पीति जिला को रजत पदक तथा ऊना जिला सहित कांगड़ा, हमीरपुर, किन्नौर को कांस्य पदक से नवाजा गया है।
विज्ञापन

जिले में क्षय रोग की स्थिति परखने के लिए केंद्रीय सरकार ने जिला ऊना में पांच टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने आठ फरवरी 2021 से लेकर सात मार्च 2021 तक सर्वेक्षण किया गया। यह टीमें 3117 घरों में गईं और 13997 लोगों में से 12241 लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया। कुल 863 लोगों के बलगम के सैंपल चेक किए गए और 10 लोगों को पॉजिटिव पाया गया और उनका उपचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के सर्वे के मुताबिक जिला ऊना में क्षय रोग के प्रभाव में 20 प्रतिशत से ज्यादा की कमी पाई गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय सरकार ने इस दावेदारी को पुख्ता मानते हुए जिला ऊना को आंबेडकर भवन दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चौहान और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चोबे ने अंतरराष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन दिवस उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल व राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. गोपाल बेरी की उपस्थिति में जिला ऊना क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार अत्री को कांस्य पदक दिया गया। ऊना पहुंचने पर डॉ. अजय कुमार अत्री को सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि जिले को कांस्य पदक से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed