{"_id":"67bf2549fc72477a53027e24","slug":"now-municipal-corporation-management-will-operate-the-vendor-market-una-news-c-93-1-ssml1047-147166-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब नगर निगम प्रबंधन करेगा वेंडर मार्केट का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब नगर निगम प्रबंधन करेगा वेंडर मार्केट का संचालन
विज्ञापन
जल्द ही मार्केट को लेकर रेहड़ी-फड़ी धारकों से ली जाएगी फीडबैक
लंबे समय से नहीं हो पा रहा वेंडर मार्केट का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में वेंडर मार्केट के संचालन के लिए नगर निगम प्रबंधन जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे पूर्व नगर परिषद की तरफ से इस प्रक्रिया को चलाया जा रहा था लेकिन अब नगर निगम के आयुक्त की तैनाती होने के बाद इस प्रक्रिया को नगर निगम की तरफ से चलाया जाएगा। इसे लेकर जल्द ही रेहड़ी-फड़़ी संचालकों के साथ भी बातचीत की जाएगी और वेंडर मार्केट को लेकर उनकी फीडबैक ली जाएगी। ऊना शहर में रेहड़ी-फड़ी के लिए बनाई गई वेंडर मार्केट का संचालन काफी समय से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में रेहड़ी-फड़ी शहर में एनएच किनारे ही सज रही हैं। इससे सड़क किनारे लोगों को पैदल चलने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद ऊना की तरफ से शहर के नंगल रोड के समीप वेंडर मार्केट का तो निर्माण किया गया लेकिन इस वेंडर मार्केट के संचालक को लेकर नगर परिषद धरातल पर प्रक्रिया को सिरे नहीं चढ़ा पाई। ऐसे में अब नगर निगम आयुक्त की तैनाती के बाद इस पर नगर निगम प्रबंधन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसे लेकर पहले जहां रेहड़ी संचालकों से फीडबैक ली जाएगी। उसके बाद रेहड़ी संचालकों को किस प्रकार से वेंडर मार्केट में शिफ्ट करना है, इसे लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। वर्तमान में शहर के चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊना-हमीरपुर मार्ग के साथ ही ऊना नंगल मार्ग पर जगह-जगह रेहड़ियां लगती हैं। ऐसे में सड़क किनारे रेहड़ियां के लगने के कारण पैदल चलने के लिए भी लोगों को जगह नहीं मिल पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए ही नगर परिषद की तरफ से शहर में वेंडर मार्केट का निर्माण करवाया गया था लेकिन अभी तक वेंडर मार्केट का लाभ शहरवासियों को नहीं मिल पाया है। अब नगर निगम की ओर से प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद दोबारा जगी है। इसे लेकर जल्द ही नगर निगम एक विशेष बैठक का भी आयोजन करेगा।
कोट्स
नगर निगम बनने के बाद शहर की हर समस्या को लेकर प्रबंधन कार्य करेगा। शहर में वेंडर मार्केट से संबंधित जो भी समस्या है, इसे जल्द निपटाया जाएगा और वेंडर मार्केट का संचालन भी सुचारु रूप से करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। -महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना।