फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now annual functions will be held in government schools within November only.

Una News: सरकारी स्कूलों में अब नवंबर के भीतर ही होंगे वार्षिक समारोह

Thu, 12 Dec 2024 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
Now annual functions will be held in government schools within November only.
विद्यार्थियों की पढ़ाई के मद्देनजर निदेशालय ने लिया फैसला
विज्ञापन

वर्तमान सत्र में 20 दिसंबर तक सभी समारोह संपन्न करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सरकारी स्कूलों में बीते कई दिन से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का लगातार आयोजन चल रहा है। इन कार्यक्रमों के चलते कई स्कूलों में अभिभावकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर चिंता जाहिर की थी। इस बीच अब निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नवंबर के भीतर ही वार्षिक समारोह पूरे कर लिए जाएं। जबकि, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 20 दिसंबर तक सभी वार्षिक समारोह पूरे करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में अब एक से 30 नवंबर तक वार्षिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों को जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि दिसंबर से मार्च तक विद्यार्थियों की पढ़ाई का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई किसी भी वजह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। हालांकि, वर्तमान में स्कूलों में वार्षिक समारोह का आयोजन लगातार चल रहा है। क्षेत्र के कई अभिभावकों ने इन आयोजनों पर वार्षिक परीक्षाओं तक रोक लगाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

अभिभावक इंदुबाला, सुरेखा रानी, सतविंद्र कौर, आशा रानी, अनुराधा, विनोद कुमार, आकाश, रणवीर सिंह ने बताया कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। लेकिन, दिन का अधिकतर समय वार्षिक समारोह की तैयारियों में बीत रहा है। ऐसे में बच्चे पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाते। उन्होंने निदेशालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि नवंबर के भीतर ही ऐसे आयोजन समाप्त होने चाहिए। लेकिन, स्थानीय विधायकों के चक्कर में स्कूल प्रबंधन समय पर आयोजन नहीं कर पाते। हालांकि, नए फैसले से स्थिति जरूर सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सभी स्कूलों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह नवंबर के भीतर ही आयोजित करने को लेकर सूचित कर दिया गया है। सभी संस्थान इन निर्देशों का पालन करें। लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। किसी तरह की दुविधा होने पर शिक्षा विभाग से संपर्क करें। -राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed