फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Notice issued to shopkeepers to deposit rent and vacate shops

ऊना में पंचायत समिति की दुकानों पर चलेगा पीला पंजा

Sat, 19 Dec 2020 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to shopkeepers to deposit rent and vacate shops
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में पंचायत समिति की करीब एक दर्जन दुकानों पर जल्द ही पीला पंजा चलेगा। पंचायत समिति ने बाकायदा प्रस्ताव पारित कर ऊना शहर में समिति की एक दर्जन के करीब पुरानी दुकानों को अनसेफ घोषित किया है।
विज्ञापन

पंचायत समिति की पुरानी दुकानों को अनसेफ घोषित करने को लेकर दुकानदारों को भी एक माह के भीतर दुकानें खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि उक्त दुकानदारों के लिए अन्य जगहों पर दुकानों का सामान शिफ्ट करने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में दुकानदारों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं कि बिना किसी इंतजाम के वे अपनी दुकानों का सामान कहां रखेंगे और कारोबार कैसे करेंगे। बीडीओ ऊना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर उक्त दुकानों को तोड़कर नए सिरे से बनाने का फैसला लिया गया है। बीडीओ ऊना रमन वीर चौहान ने बताया कि पंचायत समिति की ऊना शहर में बनाई गई करीब एक दर्जन दुकानें असुरक्षित घोषित की गई हैं। उक्त दुकानदारों को एक माह के करीब दुकानें खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। इन दुकानदारों पर दस सालों से किराये की करीब दस लाख रुपये की देनदारी बाकी है। बीडीओ ने कहा कि जिन दुकानदारों की किराये की देनदारी बाकी है, उन्हें किराया राशि जमा करवाने के लिए भी नोटिस जारी किए गए हैं। कहा कि जो दुकानदार दुकानों के किराये की अदायगी नहीं करेंगे, उन्हें नई दुकानें नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed