{"_id":"696ceb4caad24e37e50816a6","slug":"newly-constructed-community-hall-worth-rs-71-lakh-dedicated-to-the-public-una-news-c-93-1-una1002-178716-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 71 लाख का नवनिर्मित सामुदायिक भवन जनता को किया समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 71 लाख का नवनिर्मित सामुदायिक भवन जनता को किया समर्पित
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली के भवन का लोकार्पण करते। लोक संपर्क विभाग
उपमुख्यमंत्री ने किया गुरु रविदास मंदिर भदसाली के भवन का लोकार्पण
गुरु रविदास की मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गुरु रविदास मंदिर भदसाली में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण के लिए उन्होंने 71 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई थी। शेष राशि स्थानीय जनता के सहयोग और दान से एकत्र की गई, जिससे यह भव्य भवन तैयार हो सका।उपमुख्यमंत्री ने मंदिर समिति की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और कहा कि यह भवन आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। उन्होंने मंदिर परिसर में गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा गुरु रविदास सत्संग सभा सलोह के सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उल्लेखनीय है कि सलोह के लिए पहले ही 25 लाख रुपये प्रदान किए जा चुके हैं।
हरोली को देश का ‘नंबर-1’ हलका बनाने के मिशन में अग्रसर
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हरोली को देश का ‘नंबर-1’ हलका बनाने की दिशा में मिशन मोड में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पहले मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया और अब विकास कार्यों को ‘भविष्य की हरोली’ की परिकल्पना के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने अतीत में अनेक कठिनाइयां झेली हैं, लेकिन सरकार का लक्ष्य है कि आने वाली पीढ़ी को उत्तम वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और समृद्ध भविष्य मिल सके।