फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New executive of BJP Chintpurni Upper Division declared

Una News: भाजपा चिंतपूर्णी अपर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

Sun, 02 Mar 2025 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
New executive of BJP Chintpurni Upper Division declared
कुलदीप सिंह, सुनीता धीमान को सौंपा महामंत्री का कार्यभार
विज्ञापन

कार्यकारिणी में 26 सदस्य, 19 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 17 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चिंतपूर्णी अपर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ने इस कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों में अध्यक्ष कृपाल सिंह को बनाया गया। जबकि, उपाध्यक्ष विजय सिपहिया, इंदु धीमान, शेर सिंह, वीरेंद्र शर्मा को बनाया गया। महामंत्री का कार्यभार कुलदीप सिंह, सुनीता धीमान को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष वरिंदर शर्मा, सचिव रजिया बेगम, पवन कुमार, कंचन ठाकुर, अशोक कुमार, प्रवीण कुमारी को बनाया गया। मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, प्रवक्ता विजय शर्मा, कार्यालय सचिव मोहित शर्मा, आईटी संयोजक जितेंद्र कुमार, सोशल मीडिया संयोजक संजीव कुमार, सोशल मीडिया सह-संयोजक विजय कुमार को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में 26 कार्यकारिणी सदस्य, 19 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 17 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं। घोषणा के दौरान कृपाल सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकारिणी के सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed