फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nehru Yuva Kendra Sangathan's foundation day will no longer be celebrated on November 14.

Una News: अब 14 नवंबर को नहीं मनाया जाएगा नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना दिवस

Fri, 14 Nov 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Nov 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Nehru Yuva Kendra Sangathan's foundation day will no longer be celebrated on November 14.
ऊना। अब 14 नवंबर को नेहरू युवा केंद्र संगठन अपना स्थापना दिवस नहीं मनाएगा। 53 साल से बाल दिवस के रूप में नेहरू युवा केंद्र संगठन अपना स्थापना दिवस मनाता आया है लेकिन खेल मंत्रालय की लापरवाही युवाओं पर भारी पड़ती नजर आई है। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट काम करने वाले युवा और महिला मंडलों को सम्मानित किया जाता है लेकिन व्यवस्था बदलने के साथ ही कार्यक्रमों के आयोजन भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जब से केंद्र में एनडीए की सरकार सत्तासीन हुई है। कई कार्यालयों के नाम बदल दिए हैं तो कई स्कीमों को बंद कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत माय युवा भारत भी इस व्यवस्था की बलि चढ़ता नजर आया है। जिसके चलते कांग्रेस के दौर से 1972 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना की गई थी। तब से लेकर बाल दिवस 14 नवंबर को नेहरू युवा केंद्र संगठन मनाता आया है लेकिन सरकार ने पहले कार्यालय का नाम बदला और अब धीरे-धीरे कार्यक्रमों के आयोजन को भी बंद कर दिया है। बदले में अब 31 अक्तूबर को माय युवा भारत को पटेल की याद में मनाया जा रहा है। माय युवा भारत के कार्यकारी राज्य निदेशक ध्रुव पाल का कहना है कि नेहरू युवा केंद्र संगठन का नाम बदलकर अब माय युवा भारत रखा गया है। जिसके चलते संगठन के स्थापना दिवस पर 14 नवंबर को किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा है। जिस तरह से खेल मंत्रालय से निर्देश आए हैं। उसके आधार पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही है। युवाओं को मंत्रालय की ओर से जारी किए गए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है और पंजीकृत युवा और महिला मंडल ही अब माई युवा भारत के साथ मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed