{"_id":"6b072521662952dba408972c","slug":"ncc-day-celebrated-at-takoli-school-50-cadets-participated-una-news-c-93-1-una1025-214728-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टकोली स्कूल में मनाया एनसीसी दिवस, 50 कैडेट्स ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टकोली स्कूल में मनाया एनसीसी दिवस, 50 कैडेट्स ने लिया भाग
Wed, 25 Nov 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
जोल (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली में एनसीसी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान 50 एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध लेखन और पौधारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर एनसीसी के महत्व को समझा। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एनसीसी को नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर एनसीसी की एएनओ प्रिया शर्मा और छठी हिमाचल प्रदेश कंपनी के अधिकारी देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।