फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Navratri fair special task force will keep an eye on begging

Una News: नवरात्र मेला स्पेशल टास्क फोर्स रखेगी भिक्षावृत्ति पर नजर

Wed, 18 Sep 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Navratri fair special task force will keep an eye on begging
ऊना। छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में 3 से 12 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इस मेले के सफल संचालन के लिए अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की और सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भिक्षावृत्ति पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित किए गए सामाजिक आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वयंसेवक भी सुरक्षा कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मेले के सुचारू आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी और डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सा सुविधा के लिए एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा, डीएसपी वसुधा सूद, मंदिर अधिकारी अजय सिंह और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता और सुविधा पर विशेष ध्यान

उपायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेयजल टैंकों की सफाई और उपयुक्त स्थानों पर प्याऊ स्थापित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने और अग्निशमन विभाग को अग्निशामक वाहनों की सही स्थिति बनाए रखने के लिए निरीक्षण करने को कहा।


लंगर लगाने के लिए अनुमति अनिवार्य
उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर माता के दर्शनों के लिए माई दास सदन से सुगम दर्शन प्रणाली की प्रर्ची मिलेगी। इसके अलावा वहां दिव्यांगजनों के लिए भी पर्ची सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु शंभू बैरियर और एमआरसी (चिंतपूर्णी बस अड्डा) से सामान्य दर्शन पर्ची प्राप्त कर सकेंगे। लंगर लगाने के लिए एसडीएम अंब से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed