फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   nagar Parishad

मैहतपुर-बसदेहड़ा नगर परिषद में फिर खिला कमल

Mon, 11 Jan 2021 12:26 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
nagar Parishad
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय नगर परिषद के चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि मैहतपुर-बसदेहड़ा के दुर्ग पर एक फिर से भाजपा का कमल खिल गया है। कांग्रेस महज तीन वार्डों में ही जीत दर्ज करवा पाई है। मैहतपुर बसदेहड़ा में पहले भी भाजपा का ही कब्जा था। इसे बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन

वार्ड एक से वर्तमान अध्यक्ष मंजू चंदेल के पति भाजपा समर्थक बलराम चंदेल को विजयी घोषित किया गया। कुल 364 मतों में से चंदेल को 134, रमन द्विवेदी 75, अभिषेक कौशल 74, सीएस कपूर 43 तथा अजय कौशल को 37 मत मिले। एक वोटर ने नोटा का बटन दबाया। चंदेल 59 मतों के अंतर से विजयी रहे। वार्ड दो में कुल 595 वोट डाले गए। इनमें से भाजपा समर्थक प्रत्याशी सोमनाथ ने 409, कांग्रेस समर्थक रवीश कुमार को 135 तथा मोहन लाल को महज 42 मत पड़े। वार्ड में 9 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया। सोमनाथ ने 274 मतों के अंतर से चुनाव जीता।
विज्ञापन

वार्ड तीन में कुल 469 मत पड़े। इनमें भाजपा समर्थक बनवारी को 319 कांग्रेस समर्थक चनन सिंह को 144 मत पड़े। 6 नोट के पक्ष में गए। 174 मतों के अंतर से बनवारी लाल ने जीत दर्ज की। वार्ड चार में कुल 467 मत पड़े। इनमें भाजपा समर्थक यदु भारद्वाज के खाते में 201 तथा कांग्रेस समर्थक रीतू बाला को 261 वोट पड़े, 60 मतों से कांग्रेस की रीतू बाला ने जीत का स्वाद चखा है। वार्ड में पांच वोटरों ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड पांच में कुल 845 मत पड़े, इनमें भाजपा समर्थक रेखा रानी को 369 तथा कांग्रेस समर्थक राजेंद्र कौर ने 471 मत हासिल करके इस हॉट सीट पर अपनी जीत दर्ज कराई। राजेंद्र कौर ने 102 मतों से रेखारानी को शिकस्त देने में कामयाब रहीं। 6 लोग नोटा के पक्ष में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड छह में 651 मत पड़े। इनमें से भाजपा समर्थक युवा चेहरे विपिन राणा ने सर्वाधिक 393 मत हासिल विजयी रथ पर सवारी की। कांग्रेस समर्थक राजीव को 190 तथा आजाद राजेंद्र कुमार को 53 वोट पड़े। विपिन ने 203 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। वार्ड में सबसे ज्यादा 15 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड सात में कुल 519 मत पड़े, इनमें कांग्रेस समर्थक हरप्रीत कौर ने 262 तथा भाजपा की हरप्रीत कौर ने 255 मत हासिल किए। कांटे की इस जंग भाजपा की हरप्रीत कौर महज 7 वोट से हार गई। दो वोटर नोटा के पक्ष गए। वार्ड आठ में कुल 561 मत पड़े हैं, जिनसे भाजपा समर्थक अंजूबाला को 306 कांग्रेस समर्थक जीवन कुमारी को 254 मत हासिल हुए। 52 मतों के अंतर ने भाजपा ने सीट पर कब्जा किया है। एक वोटर ने नोटा के बटन दबाया। वार्ड नौ में कुल 786 मत पड़े, इनमें से भाजपा समर्थक अजय कुमार ने सर्वाधिक 531 मत प्राप्त करके जीत दर्ज की। कांग्रेस समर्थक सतीश कुमार को 223, अवतार को 14 तथा जगदीप को महज 13 मत ही पड़े। जबकि पांच लोगों ने किसी को भी अपना वोट नहीं दिया अर्थात नोट का बटन दबाया।
नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा
वार्ड विजेता पार्टी समर्थन
1 बलराम चंदेल भाजपा
2 सोम नाथ भाजपा
3 बनवारी लाल भाजपा
4 रीतू बाला कांग्रेस
5 राजेंद्र कौर कांग्रेस
6 विपन राणा भाजपा
7 हरप्रीत कौर कांग्रेस
8 अंजू बाला भाजपा
9 अजय कुमार भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed