{"_id":"6a188efb5e188afcd706769e","slug":"municipal-corporation-will-identify-dilapidated-buildings-in-una-city-una-news-c-93-1-ssml1047-193142-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना शहर में जर्जर भवनों का नगर निगम लगाएगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना शहर में जर्जर भवनों का नगर निगम लगाएगा पता
Fri, 29 May 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 29 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम प्रशासन शहर में पुराने और जर्जर हो चुके भवनों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाएगा। हाल ही में निगम की ओर से शहर के कई भवनों को असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके बाद अब पूरे शहर में सर्वेक्षण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
नगर निगम द्वारा शहर के पुराने बाजारों, तंग गलियों और वर्षों पुराने मकानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अभियान के दौरान निगम की टीम भवनों की स्थिति का निरीक्षण करेगी और जिन भवनों में दीवारों में दरारें, छत कमजोर होने या ढांचा क्षतिग्रस्त होने जैसी खामियां पाई जाएंगी, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
जरूरत पड़ने पर ऐसे भवनों को खाली करवाने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। नगर निगम का कहना है कि बरसात के दौरान जर्जर भवनों के गिरने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इससे लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने यह विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न वार्डों में टीमों का गठन किया जाएगा, जो मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगी। निगम प्रशासन ने भवन मालिकों से भी अपील की है कि यदि उनके भवन काफी पुराने हैं और उनमें किसी प्रकार की क्षति दिखाई दे रही है तो समय रहते उनकी मरम्मत करवा लें। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।