फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation Officer in dilemma after being appointed as Municipal Corporation Commissioner

Una News: नगर निगम आयुक्त नियुक्त होने के बाद नप अधिकारी पसोपेश में

Tue, 14 Jan 2025 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jan 2025 07:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Officer in dilemma after being appointed as Municipal Corporation Commissioner
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

नप के शेष कार्यकाल में कैसे होंगे कार्य, यह भी बड़ा सवाल
आशुतोष डोगरा
ऊना। नगर निगम ऊना के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पहले आयुक्त की तैनाती कर दी गई है। इस तैनाती के बाद वर्तमान में नगर परिषद के अधिकारी पसोपेश में हैं। इस मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने शहरी विकास विभाग को पत्र लिखकर वर्तमान में नगर परिषद किस प्रकार से कार्य करेगी, इसे लेकर जानकारी मांगी है।
दूसरी तरफ से नप की तरफ से वर्तमान में चल रहे कार्य और नगर परिषद में कार्य कर रहे कर्मचारियों का आगामी समय में क्या कार्य रहेगा। यह भी एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दूसरी तरफ नगर निगम में जिन 14 पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया जाना है। क्या उन पंचायतों का वर्तमान में चल रहा कार्यकाल सुचारू रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन

नगर निगम ऊना के लिए आयुक्त की तैनाती होने के बाद नगर परिषद ऊना के अधिकारियों और कर्मचारियों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को जैसे ही नगर निगम के आयुक्त के रूप से एडीसी ऊना ने कार्यभार संभाला। इसके बाद से लोगों और नप के अधिकारियों में इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गई कि अब नगर परिषद के शेष बचे कार्यकाल का संचालन कैसे होगा। साथ ही नगर परिषद के शहर में चल रहे विकास कार्य और जिन कार्यों को लेकर नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। उन कार्यों का संचालन किस प्रकार से होगा, इस पर अभी कोई बात स्पष्ट नहीं है। बता दें कि नगर परिषद ऊना वर्तमान में भाजपा समर्थित नगर परिषद है। नगर परिषद का वर्तमान का कार्यकाल इस वर्ष दिसंबर माह तक है। आलम यह इन सवालों के जबाव अभी अधिकारियों के पास भी नहीं हैं। नगर परिषद में तैनात कर्मचारियों आगामी समय में कैसेे कार्य करेंगे। इस पर अभी तक सरकार ने कुछ साफ नहीं किया है। इस पर नप के कर्मचारी भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स :
इस पर नगर निगम ऊना के नव नियुक्त कार्यकारी आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में उन्होंने सरकार की तरफ से मिले निर्देशों के तहत नगर निगम के आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। नप के शेष बचे कार्यकाल के दौरान किस प्रकार से आगामी कार्य होंगे, इस पर सरकार के आगामी निर्देशों का इंतजार है।


बॉक्स :
नगर निगम आयुक्त की तैनाती के बाद अब नगर परिषद अपने शेष बचे कार्यकाल में काम कैसे करेगी। इसे लेकर शहरी विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। जो भी उच्च अधिकारियों के निर्देश होंगे उसके तहत ही आगामी कार्य होंगे।
ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नप ऊना

कोट्स
इस मामले पर सरकार जल्द ही कोई दिशा निर्देश जारी करेगी। सरकार से जो भी निर्देश होंगे उसके अनुसार संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया जाएगा।
जगन ठाकुर, सहायक निदेशक, शहरी विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article