फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma invites Chief Minister to Piplu Fair

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री को पिपलू मेले का दिया निमंत्रण

Sun, 11 May 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma invites Chief Minister to Piplu Fair
पांच से सात जून तक होगा तीन दिवसीय जिलास्तरीय मेला
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक विवेक शर्मा ने राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जून में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय पीपलू मेले में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि पीपलू मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है। मुख्यमंत्री की मेले में उपस्थिति से न केवल स्थानीय जनता का उत्साह बढ़ेगा बल्कि मेले की गरिमा भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए पीपलू मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीपलू मेला हर वर्ष धूमधाम से आयोजित किया जाता है और इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भाग लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed