फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Sudarshan Singh Bablu met the family of tracker Nitin Sharma

Una News: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ट्रैकर नितिन शर्मा के परिजनों से की मुलाकात

Thu, 19 Jun 2025 08:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
MLA Sudarshan Singh Bablu met the family of tracker Nitin Sharma
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के रास्ते से लापता हुए ट्रैकर नितिन शर्मा के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने डीसी और एसपी कांगड़ा से बात करके बचाव अभियान की जानकारी ली। इस मामले से विधायक बबलू ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी अवगत करवाया और मुख्यमंत्री से नितिन की तलाश करने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि लोहारा गांव का 27 वर्षीय नितिन शर्मा 13 जून को पानीपत से आदि हिमानी चामुंडा मंदिर गया था। उसे मंदिर में देखा गया था लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं चला है। परिजनों से संपर्क न होने पर उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन को दी ओर नितिन की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन शुरू करवाया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय ट्रैकर्स लगातार सर्च अभियान चला रहा है लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी नितिन का कोई सुराग नहीं लग पाया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed