फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA distributed checks worth Rs 10.18 lakh to beneficiaries in Amb

Una News: विधायक ने अंब में लाभार्थियों को वितरित किए 10.18 लाख के चेक

Mon, 25 Nov 2024 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
MLA distributed checks worth Rs 10.18 lakh to beneficiaries in Amb
बोले, प्रदेश सरकार जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए प्रयासरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अंब में लाभार्थियों को करीब 10 लाख 18 हजार के चेक वितरित किए। बबलू ने विधायक निधि से 4.35 लाख और 16 गरीब परिवारों के संबंधित बेटियों की शादी के लिए 3 लाख 70 हजार रुपये दिए। साथ ही 20 लाभार्थियों को उनके मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 1.83 लाख सहायता राशि के चेक वितरित किए। कहा कि जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। उनका यही प्रयास रहा है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत ही सालाना 53.21 करोड़ रुपये का बजट आवंटित करने का लक्ष्य है। इसका उद्देश्य विधावाओं, निराश्रित और तलाकशुदा महिलाओं, दिव्यांग अभिभावकों को उनके बच्चों की शिक्षा और बेहतरी में मदद करना है। इस योजना के तहत एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं, बच्चों और व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed