फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Minister Rohit Thakur will participate in the district level Himachal Day celebrations.

Una News: मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिरकत

Thu, 09 Apr 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Apr 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
Minister Rohit Thakur will participate in the district level Himachal Day celebrations.
ऊना। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम रावमापा (छात्र) ऊना के प्रांगण में आयोजित होगा। इसे लेकर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बुधवार को बचत भवन में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री सुबह 10:40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे स्कूल परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह जनसमूह को संबोधित करेंगे। समारोह में पुलिस एवं होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों, नाट्य दलों, सामाजिक संस्थाओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सामाजिक संदेशों एवं विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। समारोह स्थल पर स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed