फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant woman cleaning house cleans jewelery with her hands

Una News: घर में सफाई करने वाली प्रवासी महिला ने गहनों पर किया हाथ साफ

Sat, 22 Feb 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Migrant woman cleaning house cleans jewelery with her hands
जोल की सोहारी पंचायत का मामला, परिवार ने सूझबूझ से पकड़ी महिला
विज्ञापन


यूपी लौटते समय महिला की तलाशी लेने पर गहने बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत सोहारी में घर में सफाई करने वाली प्रवासी महिला ने गहनों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार ने सूझबूझ से महिला को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सोहारी में एक परिवार ने अपने घर में साफ-सफाई के लिए एक प्रवासी महिला को काम पर रखा गया। उस महिला ने पूरे परिवार में ईमानदार होने की अपनी एक पहचान बना ली। कुछ दिनों के बाद महिला ने अलमारी में रखे परिवार के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। जब गहनों के गुम होने का पता घरवालों को चला, तो उन्हें इस महिला पर शक हुआ और घरवालों ने जब इस बारे में उससे पूछा तो महिला ने साफ इंकार कर दिया और काम करना छोड़ दिया। फिर भी घरवालों ने उस महिला पर पूरी निगरानी रखी गई। जब सुबह वह प्रवासी महिला अपने राज्य उत्तर प्रदेश जाने के लिए सोहारी बाजार में खड़ी थी, तब उसकी तलाशी ली गई तो चोरी हुए गहने उसके पास से बरामद हो गए। मामले की जानकारी स्थानीय पंचायत प्रधान और पुलिस चौकी जोल को दी गई। पंचायत और पुलिस की ओर से शक के आधार पर महिला के कमरे की भी तलाशी ली गई लेकिन गहनों के अलावा उन्हें कुछ और सामान बरामद न हुआ। परिवार ने सामान मिल जाने के बाद कोई भी शिकायत पुलिस में नहीं दी।

सोहारी पंचायत प्रधान संजीव संधू ने बताया कि इस मामले में चोरी हुए गहनों की बरामदगी के बाद और प्रवासी महिला की ओर से माफी मांगने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed