{"_id":"6903764b0d31f2796f0e6392","slug":"migrant-dies-after-being-crushed-between-tractor-tyre-and-pole-una-news-c-93-1-una1002-170422-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रैक्टर के टायर और खंभे के बीच पिसने से प्रवासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रैक्टर के टायर और खंभे के बीच पिसने से प्रवासी की मौत
विज्ञापन
बड़ूही स्थित टायल फैक्ट्री में वीरवार को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत बड़ूही क्षेत्र में वीरवार दोपहर को एक टायल फैक्टरी में एक प्रवासी ट्रैक्टर के टायर और खंभे के बीच पिस गया। हादसे में प्रवासी की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार (22) पुत्र लेखराज निवासी गांव नवीगंज शाहबाद, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई।
जानकारी के अनुसार टायल फैक्ट्री के मालिक के पास एक टिपर और ट्रैक्टर है। इसमें टिपर कई दिनों से खराब पड़ा था। वीरवार को मरम्मत कराने के बावजूद टिपर स्टार्ट नहीं हुआ। इस दौरान मेकेनिक ने पास खड़े ट्रैक्टर की बैटरी से टिपर को कनेक्शन देने की बात कही। लेकिन, ट्रैक्टर की दूरी अधिक थी, इसलिए उसे टिपर के नजदीक लाया गया। इसके बाद ट्रैक्टर की बैटरी से तारों का कनेक्शन टिपर के साथ किया गया। कनेक्शन के दौरान राकेश कुमार ट्रैक्टर के पिछले टायर के साथ खड़ा था। उसे साथी ने गियर में खड़े ट्रैक्टर को न्यूट्रल गियर समझकर जैसी ही स्टार्ट किया, वाहन का पिछला टायर झटके से पास ही स्थित खंभे पर जा लगा। इस दौरान टायर के साथ खड़ा राकेश चपेट में आ गया। वह टायर और खंभे के बीच बुरी तरह पिस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि जोल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।